फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clay pot vs Fridge water: मिट्टी के मटके के सामने फ्रिज हो जाएगी फेल, इन टिप्स से होगा पानी ज्यादा ठंडा

Sat, 24 May 2025 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

clay pot vs fridge water अगर आप चाहते हैं कि मटके का पानी फ्रिज के मुकाबले भी ज्यादा ठंडा और ताज़ा रहे तो कुछ आसान से टिप्स अपना सकते हैं। गर्मियों में इन आसान घरेलू उपायों से मटके के पानी को फ्रिज के पानी से ज्यादा ठंडा किया जा सकता है। 
विज्ञापन
मटके का पानी फ्रिज जैसा ठंडा कैसे करें - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Clay Pot vs Fridge Water: गर्मी में ठंडा-ठंडा पानी शरीर और मन दोनों को सुकून देता है लेकिन फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन नुकसानदायक बताया जाता है। प्राकृतिक तौर पर तैयार किया गया ठंडा पानी अधिक फायदेमंद हो सकता है। लेकिन फ्रिज के बिना इतनी गर्मी में पानी को ठंडा कैसे किया जा सकता है।

विज्ञापन


गर्मियों में मिट्टी के मटके में नेचुरल तरीके से पानी को ठंडा रखा जा सकता है। मिट्टी के मटके का पानी पीना सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही ये नेचुरल तरीके से पानी को ठंडा भी रखता है। मटके के पानी में नेचुरल मिनरल्स और मिट्टी की खुशबू स्वास्थ्य वर्धक हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि मटके का पानी फ्रिज के मुकाबले भी ज्यादा ठंडा और ताज़ा रहे तो कुछ आसान से टिप्स अपना सकते हैं। गर्मियों में इन आसान घरेलू उपायों से मटके के पानी को फ्रिज के पानी से ज्यादा ठंडा किया जा सकता है। 

मटका छांव में रखें

मटके को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आती हो। छांव में रखने से पानी ठंडा बना रहता है।

मटके को गीले कपड़े से लपेटें

मटके के चारों ओर गीला सूती कपड़ा लपेट दें। हवा लगने से वाष्पीकरण होगा और पानी ज्यादा ठंडा रहेगा।

स्टैंड लगाएं

मटके के नीचे लकड़ी या स्टील का स्टैंड लगाएं। इससे मटका जमीन से ऊपर रहेगा और हवा आसानी से चारों ओर चलेगी।

रात में पानी भरें

रात के समय जब वातावरण ठंडा हो, तभी मटके में पानी भरें। सुबह तक पानी और भी ठंडा हो जाएगा।

मटके की समय-समय पर सफाई करें

मटके में काई या गंध न हो, इसके लिए उसे हर हफ्ते अच्छे से साफ करें। इससे उसका कूलिंग इफेक्ट बना रहेगा।

लाल मिट्टी का मटका खरीदें

जिन मटकों में लाल या काली मिट्टी का उपयोग हुआ होता है, वे ज्यादा ठंडक बनाए रखते हैं।

मटके पर ढक्कन जरूर लगाएं

मटके को खुला न रखें। ऊपर लकड़ी या स्टील का ढक्कन लगाएं जिससे ठंडक बरकरार रहे और धूल न जाए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें