Christmas Card Day 2025: साल का आखिरी महीना चल रहा है, जिसमें इसाइयों का सबसे प्रमुख पर्व और वर्ष का आखिरी त्योहार क्रिसमस मनाया जाता है। क्रिसमस के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिसमस के मौके पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं, तोहफे देते हैं, नए कपड़े पहनकर पार्टी करते हैं और लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं। ये सभी कुछ इस पर्व को आनंददायी बना देता है।
क्रिससम पर जो लोग अपने करीबियो या दोस्तों को क्रिसमस कार्ड देकर शुभकामनाएं देना चाहते हैं, उनके लिए आज की दिन काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, क्रिसमस से पहले एक खास दिन होता है, जिसमें क्रिसमस कार्ड बनाए जाते हैं। डिजिटल मैसेजेस की दुनिया में, एक लिखे हुए कार्ड का सुख आज भी अनमोल है। 9 दिसंबर को क्रिसमस कार्ड डे मनाते हैं। यह वही दिन है जब कार्ड्स का जश्न मनाते हैं जो दूरी को मिटाकर दिलों को जोड़ते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि शब्दों में वह गर्माहट है, जो स्क्रीन की रोशनी से नहीं मिलती।
क्रिसमस कार्ड डे 2025 कब है?
साल 2025 में क्रिसमस कार्ड डे 9 दिसंबर को मनाया जा रहा है। हर साल इसी तारीख को यह विशेष दिन मनाते हैं।
क्रिसमस कार्ड डे का इतिहास और परंपरा
19वीं सदी में ब्रिटेन में सर हेनरी कोल नाम के एक सोशल रिफॉर्मर ने सबसे पहला क्रिसमस कार्ड छपवाया। यह कार्ड 1843 में डिजाइन किया गया था, जिस पर परिवार, उत्सव और दान का सुंदर संदेश था। धीरे-धीरे यह परंपरा पूरी दुनिया में फैल गई। भारत में भी क्रिसमस पर अपने प्रियजनों को कार्ड देने का चलन बेहद लोकप्रिय हुआ।
क्रिसमस कार्ड डे का महत्व
इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि हाथ से भेजा गया कार्ड अपने आप में खास होता है। यह लोगों के बीच के पर्सनल कनेक्शन को मजबूत बनाता है। हाथ से तैयार कार्ड यादों को सहेजने का अहसास कराते हैं। इन कार्ड से रिश्तों में ताजगी और अपनापन बढ़ता है। जब आप कार्ड तैयार करते हैं तो अपनी भावनाओं में मेहनत और समय देते हैं जो आपको प्रिय को भी नजर आती है। बच्चों में क्राफ्ट और कल्चर की समझ बढ़ती है।
कैसे मनाएं क्रिसमस कार्ड डे 2025?
- अपने हाथों से कार्ड बनाएं, जिसमें रंग, ग्लिटर, हार्ट्स, और प्यार को शामिल करें।
- परिवार और दोस्तों को स्पेशल मैसेज लिखकर भेजें।
- बुज़ुर्गों, सैनिकों या जरूरतमंदों को सपोर्ट कार्ड भेजें।
- बच्चों के साथ छोटी कार्ड-मेकिंग पार्टी रखें।
- पुराने कार्ड्स सुरक्षित रखकर मेमोरी वाॅल बनाएं।