Sambhaji Maharaj Jayanti 2024: मराठा साम्राज्य शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे संभाजी महाराज की आज जयंती है। संभाजी की गिनती महान योद्धाओं में होती है। शिवाजी महाराज के निधन के बाद संभाजी मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति बने। छत्रपति संभाजी राजा का जन्म पुणे जिले के पुरंदर किले पर 14 मई 1657 में हुआ था। बचपन में ही सिर से मां का साया उठ गया। महज 15 वर्ष की उम्र में संभाजी महाराज को 13 भाषाओं का ज्ञान था। 16 जनवरी 1681 में संभाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ। महाराष्ट्र में संभाजी महाराज के लाखों के अनुयायी हैं। छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के मौके पर संदेश भेजकर प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
हिंदुत्व की पहचान संभाजी महाराज,
स्वराज का दूसरा नाम संभाजी महाराज
देश का अभिमान संभाजी महाराज,
राष्ट्र की शान संभाजी महाराज।
संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं।
------------
जो धर्म, सत्य और परमेश्वर के सामने झुकता है,
उसका आदर समस्त संसार करता है।
संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
-----
छत्रपति शिवाजी बनते है,
मां जीजाबाई के दुलार से,
भवानी की तलवार से,
सिंह की ललकार से
और दुष्टों के संहार से।
संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
----
अगर हौसले बुलंद हो
तो पर्वत भी एक मिट्टी
का ढेर सा लगता है।
संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
---
मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देना भी धर्म है।
ऐसे धर्म का पालन सिर्फ महान लोग ही करते हैं।
संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं