छठ पूजा की तैयारी में सबसे जरूरी काम पूजा की टोकरी और दउरा सजाना होता है। खासतौर पर पहली बार छठ व्रत रखने वाले लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर छठी मैया की टोकरी में कौन-कौन से फल रखने चाहिए और पूजा के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
अगर आप भी छठ पूजा की खरीदारी करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। यहां हम आपको छठ पूजा की टोकरी में रखे जाने वाले फल, प्रसाद और अन्य जरूरी सामग्रियों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, ताकि पूजा के समय कोई भी जरूरी चीज छूट न जाए।
छठ पूजा की टोकरी में रखे जाते हैं ये फल
छठ पूजा में मौसमी और पारंपरिक फलों का विशेष महत्व माना जाता है। व्रती बांस के सूप और दउरा में फल सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है। छठ पूजा की टोकरी में आमतौर पर ये फल रखे जाते हैं,
-
केला
-
नारियल
-
सेब
-
संतरा
-
मौसमी
-
अमरूद
-
अनार
-
सिंघाड़ा
-
नींबू
-
शरीफा
-
नाशपाती
-
पानी वाला नारियल
क्षेत्र और परिवार की परंपरा के अनुसार फलों की संख्या और किस्मों में बदलाव हो सकता है।
छठ पूजा की टोकरी में रखें ये जरूरी पूजा सामग्री
फलों के अलावा छठ पूजा की टोकरी में कई पारंपरिक पूजा सामग्री भी रखी जाती हैं। इनका इस्तेमाल पूजा और सूर्य देव को अर्घ्य देने के दौरान किया जाता है।
पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
छठ पूजा में ठेकुआ और कसार का क्यों है खास महत्व?
छठ पूजा में ठेकुआ सबसे प्रमुख पारंपरिक प्रसाद माना जाता है। इसे गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी और घी से तैयार किया जाता है। वहीं कसार चावल के आटे और गुड़ या चीनी से बनाया जाने वाला पारंपरिक प्रसाद है। व्रती इन्हें पूरी पवित्रता और स्वच्छता के साथ तैयार करते हैं। पूजा के दौरान इन्हें सूप में सजाकर सूर्य देव को अर्पित किया जाता है।
छठ पूजा की टोकरी सजाते समय इन बातों का रखें ध्यान
छठ पूजा की सामग्री खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
-
पूजा के लिए ताजे और साफ फल खरीदें।
-
बांस के सूप और दउरा को अच्छी तरह साफ करें।
-
प्रसाद बनाते समय साफ-सफाई और पवित्रता का ध्यान रखें।
-
पूजा की सामग्री को व्यवस्थित तरीके से सजाएं।
-
परिवार की पारंपरिक पूजा विधि के अनुसार सामग्री शामिल करें।
छठ पूजा में दिखावे से ज्यादा श्रद्धा और पवित्रता का महत्व होता है। इसलिए पूजा की तैयारी करते समय हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखना चाहिए।