Chhath Puja Bhajan: छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड का प्रमुख पर्व है, जिसमें सूर्य देव और छठी माई की पूजा की जाती है। इस पर्व का सबसे भावनात्मक पहलू इसके पारंपरिक भजन और गीत हैं, जो श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति की गूंज को जीवंत करते हैं।
छठ के भजन न केवल त्योहार की रौनक बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों के दिलों को भक्ति रस से भर देते हैं। घाटों पर जब छठ पूजा के गीत गूंजते हैं, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।
महिलाएं खरना और अर्घ्य के समय इन भजनों को गाकर सूर्य देव का आशीर्वाद मांगती हैं। आज के समय में छठ भजनों के नए वर्ज़न भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, जो परंपरा और आधुनिक संगीत का सुंदर मेल हैं। यहां एक पारंपरिक भजन की लिरिक्स दी जा रही है।