लग्जरी लुक के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं होती। सही रंगों का चुनाव, हल्की लाइटिंग, साफ-सुथरी सजावट और थोड़ा-सा क्रिएटिव टच ये सब मिलकर आपके घर को 5000 रुपये में भी रॉयल बना सकते हैं।
वॉल डेकोर में करें स्मार्ट बदलाव
- कलरफुल फैब्रिक वॉल हैंगिंग
- फ्रेम किए हुए फेस्टिव कोट्स
- DIY मिरर वर्क या मंडला आर्ट
- होली थीम वाले पोस्टर या “Happy Holi” कैनवास आर्ट दीवार पर लगाएं। कम खर्च में दीवार का पूरा मूड बदल जाता है। इस तरह के डेकोर के लिए 800 से 1200 रुपये खर्च हो सकते हैं।
कुशन और थ्रो कवर से इंस्टेंट मेकओवर
नए सोफा कवर खरीदना महंगा हो सकता है, लेकिन ब्राइट कलर के कुशन कवर, एथनिक प्रिंट्स और मल्टीकलर थ्रो ब्लैंकेट महंगे और क्लासी लुक देंगे। सिर्फ कुशन बदलने से लिविंग रूम में नया और लग्जरी लुक आता है।
फ्लावर और लाइटिंग का जादू
ताजे गेंदा या गुलाब के फूल, फेयरी लाइट्स और कांच के बाउल में पानी और फ्लोटिंग कैंडल से सजावट कर सकते हैं। इसके अलावा लाइटिंग हमेशा घर को महंगा और क्लासी दिखाती है। शाम के समय हल्की पीली रोशनी लग्जरी माहौल बनाती है।
सेंटरपीस और टेबल डेकोर
रंगों से भरी थाली, ड्राई फ्लावर अरेंजमेंट और ट्रे में सजी हुई गुजिया और मिठाई से घर को सजाएं। डाइनिंग टेबल पर सिम्पल लेकिन एलिगेंट सेटअप रखें। छोटी-छोटी डिटेल्स ही लग्जरी फील देती हैं।
ग्रीन टच जोड़ें
छोटे इनडोर प्लांट्स, रंगीन गमले और बालकनी में फ्लावर पॉट्स से घर को ग्रीन टच दें। हरियाली हमेशा घर को फ्रेश और महंगा दिखाती है।
खुशबू से बनाएं रॉयल एंबियंस
अरोमा कैंडल, अगरबत्ती या डिफ्यूजर और लैवेंडर या चंदन की खुशबू से घर को राॅयल एंबियंस दें। लग्जरी सिर्फ दिखने में नहीं, महसूस होने में भी है।
DIY से बचाएं पैसे
पुराने दुपट्टे से टेबल रनर बनाएं। रंगीन कांच की बोतल को फूलदान बनाएं और बच्चों के साथ रंगोली बनाएं। DIY चीजें पर्सनल टच देती हैं, जो किसी भी महंगे डेकोर से ज्यादा खास होती हैं।