फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitting Posture While Eating: यह है बैठकर खाना खाने का सही तरीका

Thu, 18 Jun 2020 02:44 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सही तरीक से बैठकर भोजन करना भी जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में खाना खाने के साथ ही सही तरीक से बैठकर भोजन करना भी जरूरी होता है। सही तरीके से भोजन करने से डाइजेशन संबंधित समस्याएं नहीं होती है। आजकल खाना-पान की गलत आदतों और सही तरीके से भोजन न करने से पेट संबंधित समस्याएं अधिक होने लगी हैं। आयुर्वेद के अनुसार भी सही तरीके से बैठकर भोजन करने से डाइजशेन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 8
लेट कर खाना खाने से खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लेट कर न करें भोजन
  • बहुत से लोग लेट कर खाना खाते हैं, जो बिल्कुल गलत तरीका है। लेट कर खाना खाने से खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। अगर आप भी लेटकर भोजन करते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें।

 
विज्ञापन

3 of 8
आज की जीवनशैली में आमतौर पर कुर्सी में बैठकर भोजन किया जाता है - फोटो : अमर उजाला
कुर्सी में बैठकर, खड़े होकर भोजन करना
  • आज की जीवनशैली में आमतौर पर कुर्सी में बैठकर या खडे़ होकर भोजन किया जाता है। ये तरीका लेटकर भोजन करने से बेहतर है। इस तरीके से भोजन को डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आज हम आपको भोजन करने का सबसे अच्छा तरीका बताने जा रहे हैं, इस तरीके से आपको डाइजेशन से संबंधित कोई भी समस्या नहीं होगी...


 

4 of 8
जमीन में बैठकर भोजन करना डाइजेशन के लिए अच्छा होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • जमीन में बैठकर करें भोजन
आयुर्वेद में इस बात का वर्णन है कि जमीन में बैठकर भोजन करना डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। चीन और जापान जैसे देशों में आज भी इस तरीके को फॅालों किया जाता है। भारत में भी पहले से जमीन में बैठकर भोजन करने का चलन था, पर धीरे-धीरे इसकी जगह डाइनिंग टेबल ने ले ली।

सिर्फ जमीन में बैठकर भोजन करने से फायदा नहीं होगा आपको सही पोजीशन में जमीन पर बैठना होगा। आइए आज जानते हैं जमीन पर बैठकर भोजन करने का सही तरीका...

 
विज्ञापन

5 of 8
सुखासन की पोजीशन में बैठकर भोजन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सुखासन की पोजीशन में बैठें
  • सुखासन की पोजीशन में बैठकर भोजन करना चाहिए। इस पोजीशन में बैठकर भोजन करने से डाइजेशन सही से होता है। इस तरीके से बैठकर भोजन करने से कूल्हों और टखने को भी फायदा होता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
सुखासन की पोजीशन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • सुखासन की पोजीशन में बैठकर खाना खाने से कैसे डाइजेशन ठीक होता है
आपके मन में ये सवा उठ रहा होगा कि सुखासन की पोजीशन में बैठकर भोजन करने डाइजेशन कैसे ठीक होता है? आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं...

जब आप सुशासन की पोजीशन में बैठकर भोजन करते हैं तो आपको खाना खाने के लिए थोड़ा बहुत झुकना पड़ता है। आप को खाना खाने के लिए बार-बार ऐसा करना होता है, जिससे आपके पेट की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं। मांसपेशियों के सिकुड़ने से खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
सुखासन वाली पोजीशन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सुकून से करें भोजन
  • सुखासन की पोजीशन आरामदायक होती है। इस पोजीशन में बैठने से शांति का अहसास भी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में सुकून से भोजन करने के लिए ये पोजीशन सबसे बेहतर है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
जमीन में इस पोजीशन में बैठकर ही करें भोजन
  • इस पोजीशन में बैठकर भोजन करने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। आप भी सुखासन की पोजीशन में बैठकर भोजन करने की आदत बना लें। इस तरह भोजन करने से डाइजेशन से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें