Space Saving Home Decor Tips: घर में जगह के अनुसार सही शू-रैक चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके गलत साइज या डिजाइन से घर बिखरा-बिखरा लगता है और आपके जूतों को भी नुकसान हो सकता है।
Home Decor: आज के आधुनिक घरों में जगह की कमी एक आम समस्या है, इसलिए जगह के अनुसार जूते-चप्पल रखने वाला सही शू-रैक चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। एक अच्छा शू-रैक न केवल आपके घर को व्यवस्थित रखता है, बल्कि साफ-सफाई और सुंदरता भी बढ़ाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही शू-रैक का चयन करें।
बंबू शू कैबिनेट
आपके छोटे घर के लिए यह स्लिम शू-रैक बिल्कुल उपयुक्त है।
इसका लंबा और पतला डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है।
बांस से बना होने के कारण यह मजबूत, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल है।
इसमें आप आराम से 9 से 12 जोड़ी जूते-चप्पल व्यवस्थित रूप से रख सकती हैं।
विज्ञापन
वॉल माउंटेड ज्यादा आकर्षक
यह दीवार पर लगाया जाने वाला एक आधुनिक और जगह बचाने वाला शू-रैक है।
यह छोटे फ्लैट्स व सीमित जगह वाले घरों के लिए उपयोगी है।
इसका आकर्षक डिजाइन इंटीरियर को सुंदर बनाता है और जूतों को सुरक्षित रखता है।
पांच लेयर में बहुत कुछ
प्लास्टिक बॉडी डिजााइन वाला यह हल्का, टिकाऊ और फ्री-साइज शू-रैक हर जगह फिट हो जाता है।
इसे कमरे के बाहर या घर के एंट्री एरिया में रखा जा सकता है।
इसका आकर्षक लुक घर की सुंदरता बढ़ाता है और सुविधा भी प्रदान करता है।
रोटेटिंग फीचर जगह बचाए
घूमने वाले डिजाइन का यह शू-रैक आपको बिना झुके अपने पसंदीदा फुटवियर तक पहुंचने की सुविधा देता है।
इंजीनियर्ड वुड से बना यह रैक मजबूत और आकर्षक होता है, जबकि प्लास्टिक बफर्स फर्श को खरोंच से बचाते हैं।
यह आपको छोटे, मध्यम और बड़े आकार में भी मिल जाता है।
फोल्डेबल कहीं भी, कभी भी
फोल्डेबल शू-रैक स्टाइलिश है और घर को भी व्यवस्थित रखता है।
इसकी मजबूत स्टील बॉडी इसे टिकाऊ बनाती है।
यह दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है।
जरूरत अनुसार फोल्ड तथा अनफोल्ड किया जा सकता है।
हैंगिंग, स्लीपर्स ढूंढना आसान
इस शू-रैक को आप दीवार, कोने या दरवाजे के पीछे कहीं भी टांग सकती हैं।