फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले यह टिप्स लाएंगे आपको पार्टनर के करीब

Mon, 06 Jun 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
health benefits of sex - फोटो : health benefits of sex
विज्ञापन
आप शादीशुदा हों या अपने पार्टनर के साथ रहते हों रिश्ते को मजबूत करने के लिए सोने का समय बहुत खास होता है। यह न सिर्फ अच्छी नींद के लिए फाएदेमंद है बल्कि अच्छे रिश्ते के लिए भी जरूरी है। आप बिल्कुल दुविधा में न रहें हम सेक्स की बात नहीं कर रहे हैं। हम वास्तव में बात कर रहे हैं सोने से पहले आपके पार्टनर के साथ आपके व्यवहार की। क्योंकि अगर जज्बात का इजहार सही से न किया गया तो यह आपके रिश्ते और शादी को नुकसान पहुंचा सकता है। क्या आप सोते समय अपने पार्टनर से कटे-कटे रहते हैं या उनमें दिलचस्पी दिखाते हैं? 
विज्ञापन


पार्टनर के साथ सोते समय फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से बिल्कुल दूर रहें। इसकी वजह से आप खास वक्त अपने पार्टनर के साथ नहीं बिता पाते और यह समय बर्बाद हो जाए तो यह आपकी व्यक्तिगत जिंदगी में भी खलल डालता है।
 

प्राइवेट बातें करने के लिए यह सही वक्त है

12,000 लोगों पर हुई रिसर्च - फोटो : gettyimages
प्राइवेट बातें करने के लिए बेडटाइम या सोने का समय सही मौका होता है इस वक्त आप अपने पार्टनर से दिेल खोलकर बातें कर लकते हैं। अगर आप इस टाइम का सही इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके शादीशुदा जीवन को खुशियों से भर देगा।
आपको पार्टनर से दिनभर की बातें शेयर करनी चाहिएं चाहे वह कोई दुख हो या कोई गम। इससे आपका तनाव भी काफी कम होगा।

आपको पार्टनर से दिनभर की बातें शेयर करनी चाहिएं चाहे वह कोई दुख हो या कोई गम। इससे आपका तनाव भी काफी कम होगा। ऑफिस या किसी काम की वजह से टेंशन होती है लेकिन टेंशन का हल तो केवल बात करके ही निकलेगा तो जरूर बातं करें।
विज्ञापन

पार्टनर को ऐसी जगह टच करें

सेक्स लाइफ का टॉप सीक्रेट - फोटो : gettyimages
हो सके तो पार्टनर को ऐसी जगह टच करें जहां उसे अच्छा महसूस हो। अगर नए तरह से अपने पार्टनर को टच करेंगें तो आपका पार्टनर आपके ज्यादा करीब आएगा। जोर जबरदस्ती किसी भी रिश्ते में गलत है पार्टनर के मूड का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि रिलेशनशिप में सही से टच करना रिश्ते को मजबूती की ओर ले जाता है।

गुडनाइट किस के लिए ज्यादा प्लानिंग की जरूरत नहीं होती। इसलिए पार्टनर को सोने से पहले गुडनाइट किस करना कभी न भूलें। गुडनाइट किस आपको फिजिकल और इमोशनल स्तर पर पार्टनर के काफी करीब लाता है और रिश्ता परवान चढ़ने लगता है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो आप रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव जरूर महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें