आजकल हमारी दिनचर्या ऐसी हो गई है कि हर समय हमारे दिमाग में काम का दबाव रहता है। काम के इस दबाव के कारण कई तरहों की मानसिक तथा शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक और शारीरिक समस्याओं के चलते शरीर बहुत जल्दी थकने लगता है। थकान होने के कारण काम सही तरीके से नहीं हो पाता है। थकान को नहाकर आसानी से दूर किया जा सकता है, बस आपको नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नहाते समय इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी थकान पल भर में दूर हो जाएगी...
विज्ञापन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
थकान गायब करने के लिए सही तरीके से नहाना जरूरी
अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि नहाने से थकान दूर हो जाती है। कई विशेषज्ञ भी इस बात को सही मानते हैं, परंतु सिर्फ नहाने से थकान दूर नहीं होती है, इसके लिए आपको सही तरीके से नहाना भी जरूरी है। आइए जानते हैं किस तरीके से नहाने से थकान पलभर में दूर हो जाती है....
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हर्ब बाथ करें
थकान दूर करने के लिए आपको अपने नहाने वाले पानी में कुछ हर्बस मिलाने होंगे। हर्बस मिलाने से तनाव से राहत मिलती है और थकान दूर हो जाती है। हर्ब बाथ करने के लिए सबसे पहले आपको हर्ब चुनने होंगे। आप लंवडर, पिपरमिंट, रोजमैरी या अजवाइन कोई भी हर्ब चुन सकते हैं।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नहाते समय इन बातों का रखें ध्यान
शरीर के तापमान को ध्यान में रखते हुए ही नहाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नहाने की सही विधि
नहाते समय सबसे पहले अपने हाथों पर पानी डालें। इसके बाद अपनी बाजुओं पर पानी डालना चाहिए।
इस विधि से नहाने से शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम होता है। अगर आप सीधे सर पर पानी डाल देंगे तो शरीर का तापमान एकदम से कम हो जाएगा, जो आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।