जब भी घर में बच्चे का जन्म होता है तो परिवार में खुशी का भरपूर माहौल देखने को मिलता है। पेरेंट्स बच्चे के कपड़ों से लेकर खिलौने तक की पूरी प्लानिंग कर लेते हैं। हालांकि, इन सब में जो सबसे अहम होता है, वह है कि बच्चे का नाम। परिवार के लोग सबसे पहले उसके नाम को लेकर चिंतित रहते हैं। आज के जमाने में माता-पिता अपने बच्चे का नाम काफी अलग और यूनिक रखना चाहते हैं। कई बार तो पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही उसका नाम सोच लेते हैं। यही नहीं, माता-पिता बच्चे के नाम के लिए पंडित की सहायता भी लेते हैं और बच्चे के राशि के हिसाब से ही उसका नामकरण करते हैं। पंडित बच्चे की राशि के हिसाब से एक अक्षर बताते हैं और उसी के हिसाब से फिर माता-पिता उसका नामकरण करते हैं। कहते हैं कि जिस बच्चे का नाम जैसा होता है, आगे चलकर उसका व्यक्तित्व भी वैसा ही बन जाता है। ऐसे में माता-पिता ऐसे नामों का चुनाव करते हैं, जो काफी मीनिंगफुल हो। तो आज की इस खबर में हम आपको र अक्षर से कुछ नाम सजेस्ट कर रहे हैं। अगर आप के घर भी कोई नन्हा मेहमान आने वाला है, तो आप इन नामों का चुनाव कर सकते हैं।
baby boy
- फोटो : Freepik
र अक्षर से लड़कों के नाम
राजा
आप अपने बच्चे का नाम राजा रख सकते हैं। यह नाम थोड़ा पुराना जरूर है, लेकिन एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है। राजा का मतलब किंग होता है या फिर किसी का स्वामी।
राही
राही नाम आज कल काफी ट्रेंड कर रहा है। राही एक ट्रैवलर को कहते हैं। इस नाम पर बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने भी बन चुके हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का यूनिक नाम रखना चाहते हैं तो अपने बच्चे का यह नामकरण कर सकते हैं।
baby boy
- फोटो : Freepik
राघव
आज कल पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम राघव भी रख रहे हैं। राघव नाम श्रीराम का पर्यायवाची है। अगर आप भी भगवान राम को पूजते हैं और उन्हीं के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखना चाहते हैं तो बेटे के लिए यह नाम आकर्षक हो सकता है।
राका
राका नाम आज कल काफी ट्रेंड कर रहा है और पेरेंट्स भी इस यूनिक नाम को काफी हद तक पसंद भी कर रहे हैं। राका का अर्थ है पूरे चांद का दिन। यानी कि जिस दिन चांद अपने पूरे आकार में होता है, उसे राका कहते हैं। बेटे के लिए यह नाम काफी अच्छा और यूनिक है।
Baby Girl
- फोटो : Freepik
वहीं, अगर आपके घर में लक्ष्मी यानी बेटी का जन्म हुआ है तो आप अपनी बिटिया रानी के लिए इन यूनिक नाम का चुनाव कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन नामों पर...
र अक्षर से लड़कियों के नाम
रचना
रचना का अर्थ होता है निर्माण या तैयार करना। यह नाम पेरेंट्स अपनी बेटियों के लिए चुन रहे हैं। आपके घर भी लक्ष्मी का जन्म हुआ है तो 'रचना' नाम बेटियों के लिए दिव्य और सुंदर है।
राधा
जब भी घर में बेटी का जन्म होता है तो माता-पिता पहले से ही उसके भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं और कोशिश करते हैं कि ऐसा नाम रखे, जिसे उनकी बेटी सार्थक कर सके। ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम राधा रख सकते हैं। राधा नाम का मतलब कामयाब होता है।
बेटी का नाम
- फोटो : Adobe
रागिनी
रागिनी नाम बेहद खूबसूरत नामों में से एक हैं। रागिनी का अर्थ एक राग, संगीत या प्रेम को कहते हैं। यह नाम काफी यूनिक है।
रजनी
अगर आपकी बेटी का जन्म रात में हुआ तो आप उसका नाम रजनी रख सकते हैं। रजनी नाम का अर्थ है रात में जन्मी। यह नाम काफी अलग और बेहद यूनिक है।