Babu Jagjivan Ram Jayanti 2024: जगजीवन राम भारत के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह दलित समाज के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पिछड़ा वर्ग, दलितों और वंचितों के लिए आवाज उठाई। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल किया, साथ ही दलितों के लिए मतदान की मांग की। जगजीवन राम को बाबू जी कहकर पुकारा जाता है। बिहार के छोटे से गांव में जन्में जगजीवन राम दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा बने। दो बार प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल हुए। 5 अप्रैल को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई जाती है। उनकी जयंती के मौके पर बाबू जगजीवन राम के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे रोचक किस्सों के बारे में पढ़िए, जिन्हें शायद ज्यादा लोग न जानते हों।