फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Check Paneer Quality: असली और नकली पनीर की पहचान कैसे करें?

Tue, 08 Apr 2025 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां कुछ आसान घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही पनीर की गुणवत्ता की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे पहचान करें कि पनीर असली है या नकली। 
विज्ञापन
पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Check Paneer Quality: बाजार में मिलावटी चीजों की भरमार हो गई है। इन दिनों हर चीज में मिलावट देखने को मिलती है, इससे पनीर भी अछूता नहीं है। असली और शुद्ध पनीर सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन नकली या मिलावटी पनीर स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप जो पनीर खा रहे हैं, वह ताजा होने के साथ ही शुद्ध या असली हो। हालांकि पनीर खरीद कर लाते समय ये पहचान पाना मुश्किल है कि पनीर असली है या नकली। यहां कुछ आसान घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही पनीर की गुणवत्ता की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे पहचान करें कि पनीर असली है या नकली। 

विज्ञापन


गर्म पानी वाला टेस्ट


एक कटोरी में गर्म पानी लेकर उसमें पनीर का छोटा टुकड़ा डालें। अगर पनीर असली है तो वह अपना आकार बनाए रखेगा और अगर पनीर नकली या सिंथेटिक चीज से बना है तो पानी में घुलने लगेगा या टूट जाएगा।


गंध पहचानें


असली पनीर से हल्की दूध जैसी महक आती है। वहीं अगर पनीर से कोई रासायनिक या तेज गंध आ रही है, तो वह मिलावटी हो सकता है।


स्वाद से पहचान


असली पनीर खाने में मुलायम, ताजा और हल्की मिठास लिए होता है। नकली पनीर अक्सर कड़वा, बेस्वाद या चुभने वाला लगता है।


जलाकर जांचें


पनीर का छोटा टुकड़ा लेकर उसे चाकू या काटे वाली चम्मच लगाकर जलाएं। अगर जलते समय पनीर से प्लास्टिक जैसी गंध आती है या काला धुआं निकलता है, तो वह मिलावटी हो सकता है।

विज्ञापन

आइोडीन वाला टेस्ट


पनीर को तोड़कर उसके अंदर दो-तीन बूंद आयोडीन टिंचर डालें। अगर रंग नीला या काला हो जाता है तो इसमें स्टार्च मिलाया गया है। यह नकली या मिलावटी पनीर का संकेत है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें