फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: घर के बाहर लगा दीजिए ये पौधा, सांप 100 मीटर दूर से ही भाग जाएंगे!

Mon, 30 Jun 2025 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

anti snake plants  अगर आप चाहते हैं कि आपका घर सांप-मुक्त रहे, तो कीटनाशकों पर पैसा खर्च करने से बेहतर है कि इन प्राकृतिक पौधों को अपनाएं। ये न केवल सांपों को दूर रखते हैं, बल्कि आपके घर को हराभरा और स्वास्थ्यवर्धक भी बनाते हैं।
विज्ञापन
लेमनग्रास - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी और बारिश के मौसम में सांपों के घर में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई लोग कीटनाशकों का सहारा लेते हैं, लेकिन उनका असर अस्थायी होता है। प्रकृति ने हमें एक ऐसा उपाय दिया है, जो न केवल 100% प्राकृतिक है, बल्कि बेहद असरदार भी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर सांप-मुक्त रहे, तो कीटनाशकों पर पैसा खर्च करने से बेहतर है कि इन प्राकृतिक पौधों को अपनाएं। ये न केवल सांपों को दूर रखते हैं, बल्कि आपके घर को हराभरा और स्वास्थ्यवर्धक भी बनाते हैं। सांप को दूर भगाने वाले ये पौधे हैंनागरबेल या फिर लेमन ग्रास।

विज्ञापन


लेमन ग्रास 

इसकी तीखी और तेज सुगंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। सांपों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और लेमन ग्रास की महक उन्हें भ्रमित करती है। बगीचे की सीमाओं, दरवाजे के पास, खिड़की के पास या छत पर गमले में लेमन ग्रास को उगा सकते हैं। यह पौधा बहुत ही कम पानी और धूप में पनपता है। इसके लिए किसी विशेष खाद या छंटाई की जरूरत नहीं होती है। लेमन ग्रास से मच्छर भी भागते हैं और यह चाय में भी प्रयोग होता है।


नागरबेल 

इस पौधे को हिंदी में सर्पगंधा कहते हैं, जिसका अर्थ सर्पों से जुड़ी गंध से है। इसकी जड़ों की तीव्र गंध सांपों को दूर रखने में सक्षम है। आयुर्वेद में भी इसे सांप भगाने वाले पौधे के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह पौधा गमले या जमीन में, आंशिक छाया और नमी वाले स्थान में लगाया जा सकता है। सर्पगंधा का प्रयोग उच्च रक्तचाप और तनाव को कम करने के लिए भी किया जाता है। पर्यावरण शुद्ध करते हैं और देखने में सुंदर भी लगते हैं।
विज्ञापन


घर के हर कोने में इन पौधों के छोटे गमले रखें। बारिश से पहले पौधों को अच्छे से तैयार करें। गार्डन या आंगन में चारों तरफ लगाएं ताकि सांप आसपास न आ पाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें