फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decoration Ideas : बच्चे के अन्नप्राशन में घर की सजावट कैसे करें ? यहां से लें आइडिया

Wed, 28 May 2025 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Home Decoration Ideas अगर आप सोच रहे हैं कि बच्चे के अन्नप्राशन के अवसर पर घर को कैसे सजाएं तो कुछ शानदार और आसान डेकोरेशन आइडियाज  दिए जा रहे हैं जिससे इस दिन को खास बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
अन्नप्राशन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Home Decoration Ideas : बच्चे के जन्म के बाद उसके जीवन से जुड़ा हर पहला पल खास होता है। बच्चा जब पहली बार अन्न ग्रहण करता है तो इस खास दिन को परिवार के लोग अन्नप्राशन के नाम से मनाया जाता है। बच्चे का अन्नप्राशन यानी जीवन का पहला अन्न ग्रहण करना एक बेहद खास और भावुक पल होता है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए घर की सजावट को खास अंदाज में करना जरूरी हो जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि बच्चे के अन्नप्राशन के अवसर पर घर को कैसे सजाएं तो कुछ शानदार और आसान डेकोरेशन आइडियाज  दिए जा रहे हैं जिससे इस दिन को खास बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


थीम वाली सजावट

आप अन्नप्राशन के लिए एक खास थीम चुन सकते हैं जैसे – बेबी बॉय/गर्ल थीम, पारंपरिक थीम, कलर कोडेड थीम, फूड थीम। तय थीम के अनुसार गुब्बारे, बैनर, टेबल क्लॉथ और कर्टन की सजावट करें।


गुब्बारे और फ्लोर डेकोरेशन

 घर के द्वार पर एक खूबसूरत बैलून आर्च बनवाएं। जमीन पर बैलून फैला कर बच्चों और मेहमानों के लिए फन जोन जैसा माहौल बनाएं।


पारंपरिक टच के लिए रंगोली और दीपक

अन्नप्राशन एक पारंपरिक संस्कार है, ऐसे में घर के एंट्रेंस और पूजा स्थल पर रंगोली बनाएं। छोटे-छोटे दीपक या LED दीयों से सजावट को और खूबसूरत बनाएं।


डाइनिंग एरिया को सजाएं खास अंदाज में

खाने की टेबल पर बच्चे के नाम से टेबल कार्ड लगाएं। छोटे-छोटे फूलों के गुलदस्ते और बच्चे की तस्वीरों से मेज को सजाएं।


फोटो काउंटर और मेमोरी वॉल

दीवार पर बच्चे की जन्म से लेकर अन्नप्राशन तक की कुछ प्यारी तस्वीरें लगाएं। एक फोटो बूथ बनाएं जहां मेहमान बच्चे के साथ तस्वीरें खिंचवा सकें।


पूजा स्थल की साज-सज्जा

अन्नप्राशन के मुख्य पूजन स्थल को फूलों, तोरण और पारंपरिक वस्तुओं से सजाएं। पीतल के बर्तन, कलश, नारियल आदि से पूजा स्थल को पारंपरिक और शुभ दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें