फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khamenei Net Worth: नेतन्याहू से भी ज्यादा अमीर थे ईरान के सुप्रीम लीडर, जानिए कितनी थी खामेनेई की संपत्ति?

Sun, 01 Mar 2026 05:58 PM IST
Shikhar Baranawal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ali Khamenei Net Worth 2026: अमेरिका और इस्राइल के भीषण हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मृत्यु हो गई है। ऐसे में अब ईरान में नए सुप्रीम लीडर चुनने की चर्चा चल रही है। आइए इस लेख में अयातुल्ला अली खामनेई की कुल दौलत के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
अयातुल्ला अली खामेनेई की कुल संपत्ति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Iran Supreme Leader Financial Assets: ईरान के सुप्रीम लीडर यातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है जिसकी पुष्टी ईरान के सरकारी मीडिया चैनल ने भी की है। खामेनेई के जाने के बाद उनकी विशाल संपत्ति और वित्तीय साम्राज्य को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा तेज हो गई है। वैसे तो वे बाहरी दुनिया के सामने एक साधारण जीवन जीते थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जांच और रिपोर्ट्स एक अलग ही कहानी बयां करती हैं।
विज्ञापन


2013 के अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई एक विशाल वित्तीय साम्राज्य के संरक्षक थे, जिसकी कीमत 95 अरब डॉलर (लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये) से अधिक आंकी गई थी। यह संपत्ति केवल नकदी के रूप में नहीं, बल्कि 'सेताद' (SETAD) नामक एक शक्तिशाली संगठन के माध्यम से फैली हुई थी। खामेनेई की यह आर्थिक शक्ति उन्हें दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं की श्रेणी में खड़ा करती थी, जो इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संपत्ति से कहीं अधिक है।


क्या था खामेनेई के संपत्ति का मूल स्रोत? 
  • खामेनेई की असली ताकत 'सेताद एजराये फरमाने हजरात इमाम' नामक संगठन में थी, जो सीधे उनके नियंत्रण में था।
  • इस संगठन की स्थापना 1989 में हुई थी।
  • आज 'सेताद' का निवेश रियल एस्टेट, बैंकिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम और तेल जैसे लगभग हर बड़े सेक्टर में है।
विज्ञापन


नेतन्याहू और अन्य वैश्विक नेताओं से तुलना
  • अगर हम तुलना करें तो इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुल संपत्ति लगभग 1.3 करोड़ डॉलर (करीब 118 करोड़ भारतीय रुपये) के आसपास मानी जाती है।
  • खामेनेई की 95 अरब डॉलर की संपत्ति नेतन्याहू की तुलना में हजारों गुना अधिक है।

खामेनेई परिवार की गुप्त संपत्ति
  • केवल सुप्रीम लीडर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के पास भी अरबों की संपत्ति होने के दावे किए जाते हैं।
  • उनके बेटे मुजतबा खामेनेई के पास कथित तौर पर 3 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है, जो दुबई, सीरिया और वेनेजुएला जैसे देशों के बैंकों में जमा है।

साधारण जीवन के पीछे का बड़ा सच
ईरान के सरकारी मीडिया में खामेनेई को हमेशा एक सादगी पसंद इंसान के तौर पर दिखाया जाता रहा है जो कम संसाधनों में गुजारा करते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए खुलासे बताते हैं कि वे दुनिया के सबसे बड़े 'शेडो एम्पायर' के मालिक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें