अक्षय तृतीया हिन्दुओं का खास पर्व है। इस दिन सोने से बने आभूषणों को खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से शुभ लाभ प्राप्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी काम किया जाए उसका फल कई गुना मिलता है और वह कभी घटता भी नहीं है। यही वजह है कि इस दिन सोना खरीदरकर घर लाया जाए तो उससे घर का भाग्य बढ़ता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर पर हमेशा माता लक्ष्मी वास करती हैं। इस बार यह शुभ दिन 07 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन होता है। ऐसे में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इन वॉलपेपर से भेजें शुभकामनाएं।