15 August Shayari: 'मेरा भारत सदा सर्वदा', इन देशभक्ति कविताओं और शायरी से दें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस?
15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी, यानी यह पहला स्वतंत्रता दिवस था। साल 2025 में आजादी के 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन चूंकि 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस गिना जाता है, इसलिए 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े 5 रोचक तथ्य
भारत ने आधी रात को पाई थी आजादी
15 अगस्त 1947 की आधी रात को देश को आजादी तब मिली थी जब भारत के संविधान सभा की एक विशेष बैठक 14 अगस्त को दोपहर से शुरू हुई और आधी रात तक चली, जिसमें भारत को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया। उसी समय जवाहर लाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसी समय से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हो गई।
15 अगस्त क्यों चुना गया?
भारत को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दी जाएगी, इसका निर्णय लेने का प्रमुख कारण था कि यही दिन दक्षिण कोरिया और बहरीन की स्वतंत्रता का दिन भी है। इस दिन जापान के आत्मसमर्पण की वर्षगांठ थी, जो द्वितीय विश्व युद्ध के अंत का प्रतीक था।
भारत के तिरंगे का इतिहास
तिरंगे का डिजाइन पिंगली वेंकैया ने बनाया था। पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, लेखक और भाषा विशेषज्ञ थे। वे महात्मा गांधी के अनुयायी भी थे और एक राष्ट्र के लिए अलग ध्वज की जरूरत को सबसे पहले उन्होंने ही पहचाना।
किसने लिखा राष्ट्रगान?
भारत का राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था। इसे मूल रूप से बंगाली में 'भारतो भाग्यो बिधाता' के रूप में लिखा गया था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा इसे राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस को क्या होता है?
हर साल 15 अगस्त की सुबह देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और इसकी प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।