माता-पिता बनने की खुशी के एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। गर्भ में पल रहे बच्चे को गोद में खिलाने के लिए माता पिता दोनों बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के दिमाग में अलग-अलग विचार आने लगते हैं। उन्हें बहुत चीजों का तनाव रहने लगता है, पर आप यह नहीं जानते होंगे कि पिता बनने के ख्याल से पुरुष के दिमाग में भी तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं व उन्हें भी कई बातों का डर सताने लगता है। आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर पत्नी के गर्भवती होने पर किन बातों को लेकर तनाव में आ जाते हैं पति...
विज्ञापन
2 of 6
pregnant women
एक अच्छा पिता
पत्नी के प्रेगनेंट होने पर जहां एक तरफ पिता बनने की खुुशी का ठिकाना नहीं होता, वहीं दूसरी तरफ उन्हें मन ही मन यह डर सता रहा होता है कि क्या वह एक अच्छे पिता बन पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
pregnant women
जिम्मेदारियों का सताने लगता है डर
बच्चे के इस दुनिया में आने से पहले वह पिता बनने के खुशी के साथ-साथ यह सोचकर परेशान रहने लगते हैं कि इनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। कई पुुरुष यह सोचकर तनाव में रहने लगते हैं कि क्या वह अपने बच्चे का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। अगर आपके मन में भी ऐसे ख्याल आ रहे हैं तो आप चाइल्ड केयरिंग क्लास ले सकते हैं। इससे आपके मन में पैदा हो रहे नकारात्मक विचार दूर हो जाएंगे।
4 of 6
pregnant women
पार्टी पर लग जाएगा बैन
बाप बनने की खुशी के साथ दूसरी बात जिसकी हर पति को टेंशन सताने लगती है वो यह कि अब वह दफ्तर के बाद पार्टी कैसे होगी, क्योंकि अब उन्हें टाइम पर घर वापस आना होगा। उनकी लाइफ में होने वाले बदलाव के बारे में सोचकर वह परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
pregnant women
पत्नी के साथ अच्छे मोमेंट्स
पुरुषों को इस बात की भी टेंशन होने लगती है कि अब वह पहले की तरह अपनी वाइफ के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर पाएंगे। बच्चे का रातों को जागना परेशान करने के बारे में सोचकर उन्हें लगता है वह अब पहले की तरह नहीं रह पाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 5-6 महीने में आपका बच्चा आपको परेशान करना कम कर देगा और आपनी पत्नी के साथ पहले जैसा समय बिता सकते हैं।
डिलीवरी प्रोसेस से डरते हैं
आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को डिलवरी के प्रोसेस से डर लगता हैं। पत्नी को लेबर पेन को देखकर उनकी हालत खराब हो जाती है। डिलवरी के प्रोसेस के बारे में सोचकर वह पहले ही टेंशन में रहने लगते हैं।