Diwali 2024 Celebration Ideas on 1 November : इस बार दो दिन दिवाली मनाई जा रही है। 29 अक्तूबर से शुरू हुए दीपोत्सव में 31 अक्तूबर और 1 नवंबर दोनों दिन दीपावली मनाई जा रही है। कुछ जगहों पर लोगों ने 31 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजन किया तो वहीं कई स्थानों पर 01 नवंबर को दीपावली की पूजा का मुहूर्त है। ऐसे में अगर आप 1 नवंबरर को दिवाली मना रहे हैं या दो दिन दीपावली मनाने का सोच रहे हैं तो यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप आज कल से भी ज्यादा उत्साह के साथ दीपावली मना सकते हैं।
इसके साथ ही दूसरे दिन दीपावली मना रहे है लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
दीपावली के उत्साह को दोगुना करने के साथ ही शुभ मुहूर्त में पूजा करने के लिए यहां दी जा रही बातों का पालन करें और दो दिन के दीपावली उत्सव का लुत्फ उठाएं।
1 नवंबर को दीपावली कैसे मनाएं
31 अक्तूबर, गुरुवार को कार्तिक माह की अमावस्या पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने भगवान गणेश लक्ष्मी का पूजन किया। 1 नवंबर, शुक्रवार को भी अमावस्या मनाई जा रही है। इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन है, ऐसे में आज भी गणेश लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त और विधान है।
1 नवंबर को दिवाली की पूजा का मुहूर्त
कार्तिक अमावस्या 1 नवंबर को शाम 6:16 मिनट तक है। लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 8: 15 तक है।
कल से हटकर होगी आज की दीपावली
- आज दिवाली मना रहे हैं तो कल से कुछ अलग परिधान पहनें। अगर कल आपने एथनिक वियर किया था तो आज इंडो वेस्टर्न ट्राई कर सकते हैं। परिधान के रंग में भी परिवर्तन लाएं ताकि आज की दिवाली की तस्वीरें कल से भी ज्यादा बेहतर हों।
- कल पूजा-पाठ और दोस्तों-रिश्तेदारों को दिवाली की शुभकामना देने के चक्कर में कुछ काम अधूरा रह गया हो तो उसे आज निपटा लें। जैसे अगर कल रंगोली नहीं बना पाएं हो तो रंगोली बनाएं।
- घर-मंदिर में फूलों की सजावट कराई हो तो आज उसे हटा सकते हैं, क्योंकि फूलों की ताजगी और रंगत फीकी पड़ सकती है। हालांकि अगर फूल अब तक खिले- खिले दिख रहे हैं तो सजावट को बरकरार रखें।
- 31 अक्तूबर को दिवाली की पूजा की थी, तो आज दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ मिलकर दीपावली की पार्टी करें। एक दूसरे के घर जा सकते हैं या अपने घर पर लंच व डिनर पर करीबियों को बुला सकते हैं।
- हड़बड़ी में फोटो क्लिक कराना रह गया हो या कल से आज कुछ अलग पोज देकर फोटो क्लिक करा सकते हैं। इंस्टा रील बना सकते हैं।
- भले ही आपने कल लक्ष्मी पूजन कर लिया हो लेकिन आज भी आप गणेश जी और माता लक्ष्मी की आरती कर सकते हैं।
- आज भी घर के मुख्य द्वार और कोने-कोने में दीपक जलाएं। दीपोत्सव आज भी मनाया जा रहा है, इसलिए दीए जलाकर दीपावली दो दिन मना सकते हैं।
- अगर कल दीपावली के लिए कुछ परंपरागत पकवान बनाए हो तो आज कुछ अलग ट्राई करें। जैसे अगर आपके यहां दीपावली पर परंपरागत पूड़ी-कचोरियां बनती है तो आज नान, लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी बना सकते हैं।
- आज भी दीपावली मना रहे हैं तो आज भी पटाखे जला सकते हैं। अगर कल ही सारे पटाखे जलाकर खत्म कर दिए हों तो आज घर की छत पर जाएं और आतिशबाजी का लुत्फ उठाएं।