फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन की अनुमति नहीं देंगे: ममता बनर्जी

Tue, 03 Dec 2019 05:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला कोलकता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कहा कि हम प. बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (एनआरसी) की अनुमति नहीं देंगे। ऐसा पश्चिम बंगाल में कभी नहीं होने देंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि आप (भाजपा सरकार) एनआरसी को जाति और धर्म के आधार पर लागू नहीं कर सकते।
विज्ञापन


 

दरअसल, असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (एनआरसी) पर मचे बवाल के बाद अब पश्चिम बंगाल में इसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार में जुबानी जंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरू से इसके विरोध में डटी हुई हैं, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार हर हाल में इसे पश्चिम बंगाल सहित देशभर में लागू करना चाह रही है।


 
विज्ञापन

भाजपा की राजनीतिक जुमलेबाजी, कभी वास्तविकता नहीं बनेगी

वहीं देशभर में एनआरसी लागू करने के भाजपा के बयान पर भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि देश में रहने वाले सभी लोग इसके वैध नागरिक हैं और उनसे कोई उनकी नागरिकता नहीं छीन सकता। ममता ने मंगलवार को कहा कि यह भाजपा की सियासी बयानबाजी है। यह कभी हकीकत में नहीं बदल सकती।

भाजपा नेता राजनीतिक वाकचातुर्य में तेज हैं, लेकिन हमें उनके जाल में नहीं फंसना है। उन्होंने कहा कि एनआरसी से उनका केवल राजनीतिक विरोध नहीं है, बल्कि मानवीय आधार पर इसका विरोध कर रही हैं। ममता ने सवाल उठाया कि एक व्यक्ति जो इस देश में सालों से रह रहा है, अचानक आप यह घोषणा कैसे कर सकते हैं कि वह विदेशी है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें