फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीना मित्रा आंतरिक सुरक्षा मामलों की प्रधान सलाहकार नियुक्त

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रीना मित्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने आईपीएस अधिकारी रीना मित्रा को आंतरिक सुरक्षा मामलों की प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। रीना हाल ही में सीबीआई प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल रही हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी रीना गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुई हैं।

अधिकारी ने कहा कि नए सृजित किये गए इस पद पर मित्रा की जिम्मेदारियों के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि रीना राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के पुनर्व्यवस्थापन को लेकर सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रिपोर्ट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें