फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के अधिकारियों ने पुलवामा शहीदों की याद में काली पट्टी बांधकर लिया पुरस्कार

Sun, 17 Feb 2019 03:25 PM IST
अजय सिंह भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
भारतीय सेना के अधिकारियों ने जवानों की याद में काली पट्टी पहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने मैदान और आतंकवाद रोधी अभियानों में बहादुरी के लिए यहां पुरस्कार लेते हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए सीआरपीएफ जवानों की याद में काली पट्टी पहनी।

विज्ञापन


पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरवाने और बल के सभी सदस्यों ने बाजुओं पर काली पट्टी पहनी थी। 

नरवाने ने फोर्ट विलियम में पूर्वी कमान के मुख्यालय में पुरस्कार समारोह में पत्रकारों से कहा, ‘‘जवानों की मौत दुखद घटना है, हम सभी भाई हैं। हम तालमेल बनाकर काम करते रहेंगे और एक या दो घटनाओं से अपना जोश कम नहीं होने देंगे।’’ 

वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र कर रहे थे जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें