फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल कविता: हिंदी मेरे रोम-रोम में, हिंदी में मैं समाई हूँ

Thu, 14 Sep 2017 10:52 AM IST
काव्य डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदी दिवस
विज्ञापन
हिंदी मेरे रोम-रोम में,
विज्ञापन

हिंदी में मैं समाई हूँ,
हिंदी की मैं पूजा करती,
हिन्दोस्तान की जाई हूँ
सबसे सुन्दर भाषा हिंदी,
ज्यों दुल्हन के माथे बिन्दी,
सूर, जायसी, तुलसी कवियों की,
सरित-लेखनी से बही हिंदी
हिंदी से पहचान हमारी,
बढ़ती इससे शान हमारी,
माँ की कोख से जाना जिसको,
माँ,बहना, सखि-सहेली हिंदी
निज भाषा पर गर्व जो करते,
छू लेते आसमाँ न डरते,
शत-शत प्रणाम सब उनको करते,
स्वाभिमान…..अभिमान है हिंदी
हिंदी मेरे रोम-रोम में,
हिंदी में मैं समाई हूँ,
हिंदी की मैं पूजा करती,
हिन्दोस्तान की जाई हूँ


(ये कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें