फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज निर्देशकों ने किया विष्णु शर्मा की किताब 'इंदिरा फाइल्स' का विमोचन

Fri, 17 Feb 2023 05:06 PM IST
काव्य डेस्क अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला काव्य - फोटो : kavya
विज्ञापन
चाणक्य के तौर पर मशहूर और हालिया रिलीज मूवी और अक्षय कुमार स्टारर 'पृथ्वीराज' के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी' के निर्देशक व आगामी मूवी 'आदि पुरुष' के लिए चर्चित ओम राउत और पदम श्री सितार वादक शिवनाथ मिश्र ने ऐतिहासिक विषयों के लेखक व फिल्म समीक्षक विष्णु शर्मा की नई किताब  'इंदिरा फाइल्स' का विमोचन किया। 
विज्ञापन


ये विमोचन कार्यक्रम महादेव की नगरी काशी में हुआ, दरअसल इस 10 से 12 फरवरी के बीच वाराणसी में साहित्य, संस्कृति, इतिहासऔर फिल्मों से जुड़े विषयों पर 'काशी शब्दोत्सव' आयोजित किया गया था। जिसे जापान के सहयोग से बने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर  'रुद्राक्ष' में आयोजित किया गया था। इस शब्दोत्सव में लगभग 10 पदमश्री पुरस्कार विजेताओं समेत केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, गीतकार मनोज मुंतशिर,  लोकगीतों की गायिका मालिनी अवस्थी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, ओम राउत, कंचन गुप्ता, रतन शारदा जैसे अलग -अलग क्षेत्रों के करीब 50 दिग्गजों की उपस्थिति रही | इस आयोजन में काशी वासियों को आधुनिक शास्त्रार्थ भी देखने का मौका मिला।

 
विज्ञापन

इस मौके पर 'सिनेमा के विभिन्न दौर' विषय को लेकर हुए सत्र में विष्णु शर्मा ने चंद्र प्रकाश द्विवेदी और ओम राउत से फिल्मों में चलते राजनैतिक एजेंडे, फिल्मों के बहिष्कार आदि को लेकर तीखे सवाल किए, पैनल में मौजूद पत्रकार लेकक अनंत विजय ने भी फिल्मी राजनीति पर कई सवाल उठाए। 

इसी कार्यक्रम में विष्णु शर्मा की प्रभात प्रकाशन से छपी नई किताब 'इंदिरा फाइल्स' का विमोचन किया गया।  उन्होंने बताया कि, "किताब आम जागरूक पाठक के नजरिए से लिखी गई है, ताकि वो सोशल मीडिया के वायरल झूठों से इतर संदर्भों के साथ सच जान सके। युवा पत्रकारों और एंकर्स के लिए तो ये किताब फैक्ट्स का खजाना होगी। 50 अध्यायों में लिखी इस किताब में 50 विषय समेटे गए हैं, निजी जिंदगी से लेकर इकोनॉमिक्स तक, नेपोटिज्म से लेकर करप्शन तक, चमचागिरी से लेकर निजी खुन्नस तक"।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें