थिएटर देखने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली का मश्हूर आर्ट्स ग्रुप 'वयम पर्फ़ोर्मिंग आर्ट्स सोसाइटी' शनिवार 29 जुलाई को जीविता चेलेवे नाटक का मंचन कर रहा है। इस नाटक की निर्देशिका साक्षी जैमिनी हैं। अरुंधति राय के उपन्यास "द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स"पर आधारित ये नाटक लोधी रोड, लोक कला मंच में शाम 7 बजे मंचित किया जाएगा।
वयम पर्फोर्मिंग आर्ट्स सोसाइटी की शुरुआत करीब 10 साल पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में कैंपस थियेटर सोसायटी के रूप में हुई थी। आज ये ग्रुप दिल्ली के कैंपसों और प्रोफेशनल आर्ट और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है।