बीते कुछ दिनों से वरिष्ठ आलोचक प्रो. मैनेजर पाण्डेय दिल्ली के एक अस्पताल में हैं। उनकी हालत दो दिन पहले तक तक बहुत अच्छी नहीं थी। अन्य दिक्कतों के साथ-साथ वे कोविड पॉजिटिव भी हो गए थे। लेकिन अद्यतन सूचना यह है कि उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आ गया है। हालाँकि वे अभी भी आई.सी.यू. में ही हैं, लेकिन अब वे कोविड वाले में नहीं हैं, उन्हें अन्य आईसीयू में शिफ़्ट कर दिया गया है। अभी उनकी हालत ठीक है और वे ख़तरे से बाहर हैं।