संगोष्ठी में तीसरे दिन के आमंत्रित वक्ता अंबरीश त्रिपाठी की पुस्तक 'संवाद-पथ' का लोकार्पण किया गया। 'पुस्तकनामा' से प्रकाशित आलोचना की इस पुस्तक का लोकार्पण इग्नू दिल्ली के प्रो वी.सी. रह चुके प्रख्यात साहित्यकार प्रो. सत्यकाम और बीएचयू के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.सदानंद शाही, प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो.प्रभाकर सिंह के करकमलों द्वारा हुआ।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,बनारस के हिन्दी विभाग द्वारा 'संत कविता में मानव धर्म' विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
संगोष्ठी में तीसरे दिन के आमंत्रित वक्ता अंबरीश त्रिपाठी की पुस्तक 'संवाद-पथ' का लोकार्पण किया गया। 'पुस्तकनामा' से प्रकाशित आलोचना की इस पुस्तक का लोकार्पण इग्नू दिल्ली के प्रो वी.सी. रह चुके प्रख्यात साहित्यकार प्रो. सत्यकाम और बीएचयू के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.सदानंद शाही, प्रो. अवधेश प्रधान, प्रो.प्रभाकर सिंह के करकमलों द्वारा हुआ।
इस अवसर पर कवि और भोपाल में सहा.प्राध्यापक अरुणाभ सौरभ, सरगुजा छत्तीसगढ़ में सहा.प्रा.पुनीत राय सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक ,शोधार्थी एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।