प्रकाश राज के एक पुराना ट्वीट पर एक बार फिर से विवाद छिड़ा है। हिंदी दिवस के मौके पर एक्टर ने ये ट्वीट किया था जिस पर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने एफआईआर दर्ज करने की बात की है।
अभिनेता प्रकाश राज के तीन साल पुराने ट्वीट पर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। शशांक झा नाम के सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने तमिलनाडु पुलिस को टैग करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज किया, एफआईआर की। इसी के साथ उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने काले रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। जिसपर कन्नड़ भाषा मे लिखा है कि मैं हिंदी नहीं जानता हूं जाओ...। इसी पर अब सारा विवाद छिड़ गया है।