संबंधों को प्राथमिकता दें
एक कुशल लीडर वही होता है, जो संघर्ष में उलझे पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद और विश्वास की बहाली पर जोर देता है। आपको भी ऐसा ही करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेहतरीन संयुक्त योजनाएं बना सकते हैं, जो लोगों को एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करें। ऐसी योजनाएं सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देती हैं और एक ऐसा तालमेल बिठाती हैं, जो तनाव के समय में भी आपसी एकता को बनाए रखती हैं। इस तरह से आप कार्यस्थल पर एक मजबूत, सहयोगी और सकारात्मक माहौल तैयार कर सकते हैं।
रचनात्मकता और अनुशासन का संतुलन
एक समझदार लीडर जटिल परिस्थितियों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और समस्याओं का सही समाधान खोजने की कला जानता है। ऐसा करने के लिए औपचारिक बातचीत को बढ़ावा दें, जिससे सभी पक्ष खुलकर अपनी बात रख सकें। मध्यस्थता करते वक्त ऐसा समाधान तलाशें, जिससे सभी पक्ष संतुष्ट हो सकें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि सभी पक्षों के दृष्टिकोणों और मूल्यों को महत्व दिया जा रहा हो।
निष्पक्ष मध्यस्थता की रणनीति
जब सामान्य संवाद विफल हो जाए, तो अनुभवी लीडर गहराई से उन मुद्दों को समझने की कोशिश करता है, जो तनाव का मूल कारण बनते हैं। इसमें पक्ष आमने-सामने बात नहीं करते, बल्कि एक ही स्थान पर निष्पक्ष मध्यस्थ के माध्यम से संवाद करते हैं।