फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2019-20: कुछ परीक्षाओं की तारीखें बदलीं, जानें फिर कब होगी परीक्षा

Mon, 23 Dec 2019 01:52 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPSSC
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC - Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने अपने परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किए हैं। कुछ भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित कर उनके लिए नई तारीखें जारी की हैं। बताया जा रहा है कि नागरिकता कानून 2019 को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों और इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण तिथियों में ये बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन


यह बदलाव कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा और कम्प्यूटर ऑपरेटर (सामान्य) परीक्षा के कार्यक्रम में किए गए हैं। बदलाव के बाद अब 24 दिसंबर को होने वाली कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) परीक्षा 4 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : UP Govt Jobs: लखनऊ मेट्रो में नौकरियां, आवेदन के लिए अब भी एक मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 26 दिसंबर को होने वाली कम्प्यूटर ऑपरेटर (सामान्य) परीक्षा अब 10 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारियों के पास अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई को लेकर शिकायत आई थी। खासतौर पर उन जिलों में जहां नागरिकता कानून 2019 को लेकर विरोध प्रदर्शन के कारण इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा अन्य तकनीकी समस्याओं को देखते हुए आयोग ने 24 और 26 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किए हैं।  ये परीक्षाएं किन कितनी पालियों में होंगी, उनका समय क्या होगा और केंद्र संबंधी पुनरीक्षित अन्य सूचनाओं के साथ-साथ पुनरीक्षित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी सूचनाएं अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के माध्यम से मिल जाएगी। 

ये भी पढ़ें : SSC Jobs: पटवारी के 4207 पदों पर निकालीं बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन 

आयोग की आधिकारिक बेवसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें