संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को भारतीय वन सेवा का परिणाम जारी कर दिया। आयोग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसमें कुल 110 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से 48 अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी, 37 ओबीसी, 17 एससी और 8 एसटी से हैं।
अंतिम चयन नवंबर 2016 में हुई भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा और फरवरी-मार्च 2017 में हुए पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया गया है। यह परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों के अंक परिणाम प्रकाशित होने के 15 दिन के भीतर यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
अभ्यर्थी अपनी परीक्षा अथवा भर्ती से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा स्पष्टीकरण यूपीएससी द्वारा स्थापित किए गए ‘सुविधा काउंटरों’ ले प्राप्त कर सकते हैं। यह काउंटर यूपीएससी कैंपस में बनाए गए हैं। इन पर कार्यदिवस के दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक व्यक्ति अथवा टेलीफोन से संपर्क किया जा सकता है।
इन नंबर पर करें संपर्क
011-23385271
011-23381125