फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS 2025 Final Result: सीडीएस-I का अंतिम परिणाम घोषित, 535 अभ्यर्थी बनेंगे अफसर; देखें रिजल्ट का पीडीएफ

Tue, 30 Dec 2025 10:42 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CDS 1 2025 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस-I 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 535 उम्मीदवार साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद अफसर बनने के लिए योग्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS 1 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा (1), 2025 का अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परिणाम को मेरिट लिस्ट के रूप में आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 535 उम्मीदवार अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

UPSC CDS 2025: कहां होगी चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2025 के आधार पर कुल 535 उम्मीदवार (473 पुरुष और 62 महिला) को योग्य घोषित किया है। इन उम्मीदवारों को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले कोर्स में प्रवेश मिलेगा। पुरुष उम्मीदवार 123वां लघु सेवा आयोग पाठ्यक्रम (NT) और महिला उम्मीदवार 37वां लघु सेवा आयोग महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में शामिल होंगे।

कुछ पुरुष उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी सिफारिश पहले ही भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए की गई थी। सरकार ने पुरुषों के लिए 275 और महिलाओं के लिए 18 रिक्तियों की घोषणा की है।

ये भी पढ़ेंUPSC NDA CDS Result 2025: यूपीएससी ने घोषित किए एनडीए-सीडीए परीक्षा के नतीजे, सीडीएस में 8516 अभ्यर्थी पास
विज्ञापन

कब जारी होंगे उम्मीदवारों के अंक?

आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये अंक 30 दिनों तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, गैर-अनुशंसित (Non-recommended) उम्मीदवारों के अंक और अन्य विवरण भी आयोग की वेबसाइट पर तय योजना के तहत जारी किए जाएंगे।

संपर्क की सुविधा

संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए अपने परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक फैसिलिटेशन काउंटर भी स्थापित किया है। अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यहां व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 नंबरों पर फोन के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

देखें पूरा पीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें