फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC और TIFR में नौकरी के अवसर, 30 जुलाई आवेदन की अंतिम तारीख

Wed, 22 Jul 2020 10:13 AM IST
Tanuja Yadav जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
upsc
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान अगर आप अच्छी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश लगभग पूरी हो चुकी हैं। संघ लोक सेवा आयोग और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने कुछ पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग के तहत नौकरी
संघ लोक सेवा आयोग ने कई पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं। जिन खाली पदों के लिए आयोग की तरफ से वैकेंसी निकाली गई हैं, वो सातवें वेतन आयोग के तहत आती हैं। अगर आपके पास जरूरी योग्यता है और आपको लगता है कि ये नौकरी आपके लिए ही बनी है तो इससे अच्छा मौका और नहीं हो सकता।

किन पदों के लिए निकाली वैकेंसी?
साइंटिस्ट 'बी' और 'सी'
असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन ऑफिसर
रिसर्च ऑफिसर

कितने पद और कब तक करें अप्लाई?
आयोग ने नौ पदों के लिए भर्ती निकाली है।
30 जुलाई 2020 से पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए www.upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php पर जाएं

टीआईएफआर में नौकरी का अवसर
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) मुंबई ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप हैदराबाद और टाटा जैसे संस्थान के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं तो इस नौकरी में एक बार अप्लाई जरूर कर सकते हैं। यहां नेचर साइंस, गणित, कंप्यूटर विज्ञान में रिसर्च कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन पदों के लिए निकाली भर्तियां?
साइंटिस्ट ऑफिसर (बी)
साइंटिफिक असिस्टेंट (बी)
इंजीनियर (C)

आवेदन की अंतिम तारीख
आप 29 जुलाई तक इस नौकरी के लिए आवेदन भर सकते हैं, ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन भर सकते हैं।
नौकरी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए http://www.tifrh.res.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें