फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Rojgar Mela 2026: बरेली में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 3000+पदों नौकरियों के मौके; सैलरी 40,000 तक

Thu, 30 Apr 2026 04:34 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Rojgar Mela: बरेली में युवाओं के लिए शानदार मौका है। यूपी रोजगार मेला 2026 के तहत यहां एक दिवसीय विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 3000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी और कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी
विज्ञापन
Jobs - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Rojgar Mela 2026: क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, बरेली और श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से एक दिवसीय मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में कई बड़ी कंपनियाँ हिस्सा लेंगी और युवाओं को नौकरी देने का मौका मिलेगा। इसमें 3000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला उन सभी युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो नौकरी की तलाश में हैं और अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

2 मई को लगेगा रोजगार मेला

यह एक दिवसीय रोजगार मेला शनिवार, 2 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, 10वां किलोमीटर स्टोन, नैनीताल रोड, बरेली में किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मेले में 3000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसमें 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। यह युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका है।

कितना मिलेगा वेतन?

इस रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। इसमें भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे अधिकतर युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।

इस मेले में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, एमबीए और कंप्यूटर कौशल वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी, जिससे सभी योग्य उम्मीदवार आसानी से अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा। इसमें आधार नंबर, पैन कार्ड, 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन की मार्कशीट, सीवी और अन्य आवश्यक कागजात शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें