किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
रोजगार मेले में जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की एक फाइल तैयार कर लें। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक या अन्य कोर्स की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड रिज्यूम और ईमेल आईडी रखें। दस्तावेजों की एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ ले जाना बेहतर रहेगा।
रजिस्ट्रेशन या रोजगार मेले से जुड़ी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती मेले में जाने से पहले सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर जॉब सीकर/रोजगार मेले से जुड़े रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके रोजगार मेले के लिए जरूरी जानकारी भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करें और उसका प्रिंटआउट/स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
- निर्धारित तारीख को जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें।