परीक्षा तिथि की समय सारिणी
यूपीपीएससी की ओर से LT ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के तहत सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 26 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर करवाई जाएगी, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी 2026 को सुबह 9 से 11 बजे तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा और उसी दिन दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं 18 जनवरी 2026 को सुबह 9 से 11 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा तथा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।