क्या है शैक्षणिक योग्यता?
- उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
- 12वीं के बराबर कोई मान्य योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) रखी गई है।
- उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
- उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी और जन्मतिथि के लिए हाई स्कूल प्रमाणपत्र/मार्कशीट मान्य होगी।
क्या है आवेदन की शर्तें?
इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। अगर ग्राम सभा में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो संबंधित न्याय पंचायत की स्थायी निवासी महिला आवेदन कर सकती है। शहरी क्षेत्र की उम्मीदवार के निवास प्रमाण पत्र में वार्ड का नाम या नंबर दर्ज होना जरूरी है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर मेरिट बनेगी। गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है। अंतिम चयन का फैसला चयन समिति करेगी।