कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती में आवेदन करने के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है, जहां से वह भर्ती के लिए आवेदन कर रही हैं। उम्मीदवार का शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, और परास्नातक स्तर तक की योग्यता स्वीकार्य है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी से संबंधित महिला उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा और अन्य मापदंडों में छूट प्रदान की गई है।
इस तरह से करें आवेदन
- सबसे पहले संबंधित जिले या उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रही हैं, तो "New Registration" या "Sign Up" विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और संपर्क विवरण सही-सही भरें। यह सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही और सत्यापित हों।
- आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।