चयन में किसे मिलेगी प्राथमिकता?
अगर एक पद के लिए एक से ज्यादा योग्य महिलाएं आवेदन करती हैं, तो चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बीपीएल परिवार की महिलाओं के लिए प्राथमिकता
- संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की विधवा महिला को पहली प्राथमिकता मिलेगी।
- इसके बाद बीपीएल परिवार की कानूनी रूप से तलाकशुदा या परित्यक्त महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अगर ऐसी कोई महिला उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की अन्य महिला का चयन किया जाएगा।
बीपीएल उम्मीदवार नहीं मिले तो एपीएल वर्ग से होगा चयन
- संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवार की विधवा महिला को प्राथमिकता मिलेगी।
- इसके बाद एपीएल परिवार की कानूनी रूप से तलाकशुदा या परित्यक्त महिला को मौका मिलेगा।
- अंत में संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की एपीएल परिवार की अन्य महिलाओं पर विचार किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज: विधवा उम्मीदवार को ग्राम पंचायत अधिकारी या संबंधित नगर निकाय द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति देनी होगी। वहीं, तलाकशुदा या परित्यक्त महिला के लिए सक्षम न्यायालय का वैध कानूनी आदेश मान्य होगा।