UIDAI Section Officer Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
इस पद के लिए निम्न अधिकारी आवेदन कर सकते हैं:
केंद्र सरकार के वे अधिकारी जो अपने मूल कैडर/विभाग में समान (Analogous) पद पर नियमित रूप से कार्यरत हों या वे अधिकारी जिनके पास पे मैट्रिक्स लेवल-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) में 3 वर्ष का नियमित अनुभव, पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) में 5 वर्ष का नियमित अनुभव हो।
इसके अलावा, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) या स्वायत्त संगठनों में समान ग्रेड के नियमित पद पर कार्यरत और आवश्यक अनुभव रखने वाले अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वांछनीय योग्यता (Desirable Qualification)
निम्न क्षेत्रों में कार्य का अनुभव रखने वाले अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी:
- प्रशासन
- कानूनी कार्य
- स्थापना (Establishment)
- मानव संसाधन (HR)
- वित्त/लेखा/बजट
- सतर्कता (Vigilance)
- खरीद (Procurement)
- योजना और नीति निर्माण
- परियोजना क्रियान्वयन और निगरानी
- ई-गवर्नेंस
इसके अलावा, कंप्यूटराइज्ड ऑफिस वातावरण में काम करने का बुनियादी ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में बढ़त मिल सकती है।
UIDAI Section Officer Salary: वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-8 में वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन समय पर भेजें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो उम्मीदवार पात्र हैं, उन्हें पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:
Director (HR)
Unique Identification Authority of India (UIDAI)
Aadhaar Complex, NTI Layout, Tata Nagar
Kodigehalli, Technology Centre
Bengaluru - 560092
आधिकारिक नोटिस देखें...