नए विचार साझा करें
अधिकांश प्रबंधक नए कर्मचारियों से दो चीजों की अपेक्षा रखते हैं पहली, वे ऐसे सुझाव दें, जो वास्तव में उपयोगी और लागू करने योग्य हों और दूसरी, अपने काम के नतीजों को स्पष्ट रूप से सामन े रखें। वे चाहते हैं कि आप सिर्फ पुराने तरीकों में ढलकर न रहें, बल्कि नए और बेहतर विचारों के साथ काम में सुधार लाने की कोशिश करें। हालांकि, किसी भी सुझाव की अहमियत तभी होती है, जब वह व्यावहारिक और कंपनी के लिए उपयोगी हो।
पहचान खुद बनाएं
प्रबंधक अक्सर व्यस्त रहते हैं, इसलिए उन्हें यह साफ करें कि आपने क्या काम किया और उसमें आपकी सफलता क्या रही। इसलिए आप ईमेल के जरिये या सीधे बातचीत करके उन्हें नियमित अपडेट दे सकते हैं। इससे उन्हें आपके योगदान का पता चलता है।
- नई नौकरी की शुरुआत में अक्सर उत्साह के साथ-साथ थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है।
- कुछ सरल और सही तरीके अपनाकर नए माहौल में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
- नई नौकरी के पहले छह महीने आपके सीखने की गति, प्रदर्शन और भविष्य तय करते हैं।
- प्रबंधक कर्मचारियों से उपयोगी सुझाव और अपने काम के नतीजों को स्पष्ट रूप से सामने रखने की उम्मीद करते हैं।
- आप सिर्फ पुराने तरीकों में ढलकर न रहें, बल्कि नए और बेहतर विचारों के साथ काम में सुधार लाने की कोशिश करें।
- व्यावहारिक सुझाव से प्रबंधक का भरोसा और समर्थन हासिल कर सकते हैं।
खुलकर संवाद करें
जो नए कर्मचारी खुलकर संवाद करने में झिझकते हैं, उन्हें अक्सर सिर्फ निर्देश मिलते हैं। लेकिन यद ि आप अपने काम को अच्छे से पेश करें, व्यावहारिक सुझाव दें, तो आप प्रबंधक का भरोसा और समर्थन हासिल कर सकते हैं। साथ ही, नियमित रूप से अपनी प्रगति साझा करने से आपकी पहचान व विश्वसनीयता और मजबूत होती है।