कब होगा वॉक-इन ड्राइव का आयोजन?
यह भर्ती मुंबई के लिए है, जिसके तहत क्लक ट्रेनी की कुल 28 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन वॉक इन सेलेक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसका आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
Clerk Trainee Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
टीआईएफआर में क्लर्क ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज और संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कंप्यूटर एप्लिकेशन और टाइपिंग की नॉलेज होनी भी जरूरी है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें...
कहां होगा वॉक-इन ड्राइव?
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च क्लर्क ट्रेनी के लिए 10 जुलाई 2026 को वॉक-इन सेलेक्शन (Walk in Selection) प्रक्रिया मुंबई में आयोजित होगी। ऐसे में इन पदों पर नौकरी लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। 10 बजे के बाद एंट्री नहीं होगी।
टीआईएफआर ने बताया कि इंस्टिट्यूट तक पहुंचने के लिए आप BEST की रूट नंबर 3, 11 और 125 (CSMT, मुंबई से) या रूट नंबर 137 (चर्चगेट स्टेशन से) से आ सकते हैं। ये सभी रूट इंस्टिट्यूट के पास नेवी नगर में खत्म होते हैं।
यहां लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट होगा। उम्मीदवारों को वॉक इन सेलेक्शन के लिए जाते समय अपने आवेदन का प्रिंट आउट, पासपोर्ट साइज फोटो और वैलिड आईडी प्रूफ साथ ले जानी होगी। इस भर्ती से सबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी टीआईएफआर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।