SSC MTS Result 2019 कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी दी है। एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर यह सूचना दी है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2019 से 22 अगस्त 2019 के बीच किया गया था। वहीं कश्मीर घाटी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा जम्मू में 27 सितंबर 2019 को आयोजित की गई थी। जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। अब बाकि उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते
SSC 2019 एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट भी आज ही जारी हुआ है। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2019 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इससे पहले आयोग की ओर से यह परिणाम 25 अक्टूबर को जारी होने थे। परीक्षा परिणाम तैयार नहीं होने के चलते आयोग ने घोषणा की तारीख आगे बढ़ा दी थी।
पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वालों उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 24 नवंबर 2019 को पेपर-2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा 17 नवंबर 2019 को आयोजित होने वाली थी। पेपर दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2019 यानी चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। एसएससी के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा में 19,18,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
आंसर-की देखनें के लिए यहां क्लिक करे
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें।
सफलता क्लास के बारे में और जाननें के लिए https://www.amarujala.com/safaltaclass-ssc2019 पर क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।