सेबी यंग प्रोफेशनल को कितनी सैलरी देता है?
चयनित यंग प्रोफेशनल्स को हर महीने 70,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसमें सभी भत्ते शामिल होंगे। आयकर और अन्य लागू टैक्स स्रोत पर ही काटे जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआती अवधि एक वर्ष की होगी, जिसे प्रदर्शन और संगठन की जरूरत के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग सेबी के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में की जाएगी। मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर साझा आवास की सुविधा भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में कई पदों पर भर्ती; 2.80 लाख तक सैलरी
कुल वैकेंसी और डोमेन डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 यंग प्रोफेशनल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस के लिए 40 पद, लॉ के लिए 13 पद, रिसर्च के लिए 4 पद, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 29 पद और राजभाषा के लिए 5 पद शामिल हैं।
| डोमेन / पद का नाम |
पदों की संख्या |
| यंग प्रोफेशनल (Securities Market Operations) |
40 |
| यंग प्रोफेशनल (Law) |
13 |
| यंग प्रोफेशनल (Research) |
4 |
| यंग प्रोफेशनल (Information Technology) |
29 |
| यंग प्रोफेशनल (Rajbasha) |
5 |
| कुल पद |
91 |
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों को अलग-अलग डोमेन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। जैसे:-
- सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस के लिए फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सीए/सीएस/सीएमए/सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है।
- लॉ डोमेन के लिए एलएलबी डिग्री और संबंधित अनुभव अनिवार्य है।
- रिसर्च पदों के लिए इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, फाइनेंस या संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।
- आईटी डोमेन के लिए बीई/बीटेक, एमसीए या कंप्यूटर साइंस से जुड़ी डिग्री मांगी गई है।
- राजभाषा पदों के लिए हिंदी या ट्रांसलेशन में मास्टर्स डिग्री आवश्यक है।
सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए, हालांकि कुछ मामलों में पीएचडी धारकों को अनुभव में छूट दी जा सकती है।
30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए आयु
SEBI Young Professionals Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग होगी, जिसमें शैक्षणिक प्रदर्शन, संस्थान की रैंकिंग, अनुभव, स्टेटमेंट ऑफ पर्पस और प्रोफाइल जैसे पहलुओं को देखा जाएगा।
- इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वर्चुअल मोड में प्रिलिमिनरी इंटरव्यू लिया जाएगा।
- अंतिम चरण में फाइनल वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
| श्रेणी |
विवरण |
| भर्ती का नाम |
सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YPP) 2026 |
| कुल पद |
91 |
| आवेदन मोड |
ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की स्थिति |
विज्ञापन जारी होने के बाद 21 दिन तक आवेदन |
| आयु सीमा |
अधिकतम 30 वर्ष |
| योग्यता |
डोमेन के अनुसार PG, LLB, BE/BTech, MCA, हिंदी आदि संबंधित डिग्री |
| अनुभव |
अधिकतर पदों के लिए कम से कम 1 वर्ष (कुछ मामलों में छूट) |
| चयन प्रक्रिया |
आवेदन स्क्रीनिंग + प्रिलिमिनरी इंटरव्यू + फाइनल इंटरव्यू |
| स्टाइपेंड |
70,000 प्रति माह (ऑल इन्क्लूसिव) |
| पोस्टिंग लोकेशन |
सेबी हेड ऑफिस, मुंबई |
| कार्यक्रम की अवधि |
1 वर्ष (अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ सकती है) |
| छुट्टी |
साल में 18 दिन |
| आधिकारिक नोटिस पीडीएफ |
यहां क्लिक कर देखें... |
यह भी पढ़ें: हरियाणा में भरे जा रहे 4,227 सरकारी नौकरियों के फॉर्म, 23 फरवरी तक करें आवेदन
क्या करेंगे यंग प्रोफेशनल्स?
आवेदन शुल्क और जरूरी निर्देश
नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क से संबंधित किसी शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं, किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरण सावधानी से भरें।
सेबी के बारे में
सेबी भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त वैधानिक संस्था है, जिसका मुख्य कार्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना और सिक्योरिटीज मार्केट को विकसित व नियंत्रित करना है। यह कार्यक्रम विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए सीखने और काम करने का अवसर प्रदान करता है।