बता दें कि युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक मिशन के साथ डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) की स्थापना की गई, जो भारत को तकनीकी-आर्थिक विकास के माध्यम से समृद्धि की ओर ले जाना चाहता है। डीएसआरवीएस का उद्देश्य दुनिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए विश्व स्तर की शिक्षा देकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के नेताओं को प्रशिक्षित करने और भारत के धन सृजन के लिए कला / विज्ञान और प्रौद्योगिकी सफलताओं को लागू करके नवाचार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है।
उम्र सीमा और योग्यता
सभी पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित है, जिसके तहत 20 फरवरी, 1986 के बाद और 20 फरवरी, 2003 से पहले जन्म हुआ हो वे ही अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं शैक्षणिक योग्यता में सभी पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि, वेब डिजाइनर और कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन पद पर आवेदन के लिए स्नातक होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी के लिए : 550 रुपए
- एससी / एसटी के लिए : 400 रुपए
- विकलांग व्यक्ति के लिए : 400 रुपए
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ तिथि 14 जनवरी, 2021
- आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2021
- आवेदन प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2021