ये हैं शर्तें :
आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन :
पात्र उम्मीदवार
www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगे। आवेदन विंडो 19 फरवरी तक खुली रहेगी। फीस भुगतान 19 फरवरी तक कर सकेंगे। जबकि आवेदन की मूल प्रति भेजने की अंतिम तारीख 27 फरवरी तय की गई है। वहीं, मार्च में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और प्रीलिम्स एग्जाम पांच अप्रैल, 2021 को रखा गया है।