फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTRMH Recruitment 2026: दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, कल होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Thu, 06 Aug 2026 05:31 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RTRMH Recruitment 2026: दिल्ली के राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती निकली है। चयन वॉक-इन इंटरव्यू से होगा, जो 7 अगस्त को आयोजित होगा। पात्र उम्मीदवार तय समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
RTRMH Senior Resident Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RTRMH Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल (RTRMH) ने सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 को निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 27 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी पद
अनारक्षित (UR) 9
ओबीसी 8
एससी 5
एसटी 2
ईडब्ल्यूएस 3
कुल 27
 
किन विभागों में हैं रिक्तियां?
  • एनेस्थीसिया - 3 पद
  • मेडिसिन - 4 पद
  • प्रसूति एवं स्त्री रोग - 7 पद
  • ऑर्थोपेडिक्स - 4 पद
  • हेयर थेरेपी - 5 पद
  • सामान्य सर्जरी - 1 पद
  • रेडियोलॉजी - 1 पद
  • नेत्र विज्ञान - 1 पद
  • ईएनटी (कान, नाक और गला) - 1 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा:
  • एमबीबीएस डिग्री होना जरूरी है।
  • संबंधित स्पेशलिटी में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • इनमें से कम से कम 1 वर्ष का अनुभव सरकारी अस्पताल में होना अनिवार्य है।
  • अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत वेतन मिलेगा।
  • वेतन: ₹67,700 प्रति माह

इसके अलावा नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
  • इंटरव्यू की तारीख: 7 अगस्त 2026
  • समय: सुबह 11:30 बजे
  • रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
  • स्थान: प्रशासनिक ब्लॉक कॉन्फ्रेंस हॉल, राव तुला राम मेमोरियल हॉस्पिटल

उम्मीदवार आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपने साथ लेकर पहुंचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें