धोखाधड़ी से रहे सावधान
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्राप्त करें। सोशल मीडिया या अन्य स्रोतों पर प्रसारित किसी भी सूचना को अनदेखा करें, क्योंकि वह झूठी या भ्रामक हो सकती है।
साथ ही, उम्मीदवारों को ट्रेड एजेंट और नौकरी के दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जो लोग रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करते हैं या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
RRC-NR Apprentice Result: रिजल्ट देखने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाएं।
- होमपेज पर “Apprentice Result 2026” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।