फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Admit Card: एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT-2 का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; 10 जुलाई को परीक्षा

Mon, 06 Jul 2026 02:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीबीटी-1 में सफल 88,037 अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन 06/2025 के तहत आयोजित होने वाली एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीबीटी 1 परीक्षा में सफल हुए 88,037 अभ्यर्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

कब होगी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी-2 परीक्षा?

सीबीटी 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों का मिलान कर लें।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट।
  • मूल आधार कार्ड। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आधार अनिवार्य होगा।
  • एक अतिरिक्त मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • ध्यान रखें कि डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। केवल प्रिंटेड हार्ड कॉपी ही मान्य होगी।

भर्ती का विवरण
विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या CEN 06/2025
पद स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट सहित अन्य
कुल रिक्तियां 5,810
सीबीटी-1 में सफल अभ्यर्थी 88,037
एडमिट कार्ड जारी 6 जुलाई 2026
सीबीटी-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026
लॉगिन विवरण रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि
 

परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा का पैटर्न
विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा अवधि 90 मिनट
कुल प्रश्न 120
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
शिफ्ट का समय एडमिट कार्ड पर अंकित रहेगा
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
  • 'CEN 06/2025 NTPC Graduate - CBT 2 e-Call Letter' लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें